11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यकोई नहीं लड़ेगा पंच और सरपंच का चुनाव, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

कोई नहीं लड़ेगा पंच और सरपंच का चुनाव, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

Published on

सोनीपत,

सोनीपत के गांव में लोगों ने पंच और सरपंच के चुनाव का बहिष्कार किया है. कोई भी ग्रामीण पंच और सरपंच का चुनाव नहीं लड़ेगा. मामला जुआ गांव का है. सोनीपत के गांव जुआ में दो पंचायतें हैं. इनमें एक जुआ-1 और दूसरा जुआ-2 है. दरअसल, गांव जुआ-1 के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से सचिवालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि उनके खेतों से पानी निकासी का स्थाई समाधान किया जाए. उनके खेतों में बेमौसम बरसात का पानी भरा रहता है. मगर, प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं.

आज ग्रामीणों ने सोनीपत लघु सचिवालय से बीडीपीओ कार्यालय तक बीडीपीओ सोनीपत की शव यात्रा निकाली. उनके कार्यालय पहुंचकर पुतला दहन किया. इसके बाद ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक कोई स्थाई समाधान नहीं होता, वह इसी तरह धरने पर बैठे रहेंगे.

बीडीपीओ अधिकारियों को कर रहे हैं गुमराह
वहीं, प्रदर्शन में शामिल हुए किसानों का कहना, “सोनीपत के बीडीपीओ अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं. इसी कारण कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है. इसी कारण ग्रामीणों ने बड़ा ऐलान किया है. इस समय पंचायती चुनाव होने वाले हैं. इसका पूरी तरह बहिष्कार करते हैं.” उन्होंने बताया, “गांव में 5 सरपंच और 10 से ज्यादा पंच के उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. कोई समाधान न होने के कारण सभी ने अपने नामांकन वापस ले लिया है. अब गांव का कोई भी ग्रामीण सरपंच और पंच का चुनाव नहीं लड़ेगा.

इस पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया गया. मगर, सोनीपत बीडीपीओ अपने कार्यालय में ही नहीं थे. सोनीपत एसडीएम ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनके कार्य क्षेत्र के बाहर का मामला है. इसी के साथ-साथ सोनीपत डीसी ने कहा कि वह ग्रामीणों से लगातार बात कर रहे हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...