17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यझारखंड में क्षत्रिय समाज ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी,...

झारखंड में क्षत्रिय समाज ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी, जानें- नाराजगी की वजह

Published on

रांची,

झारखंड की राजधानी रांची में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई. इसमें शामिल हुए समाज के लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाज को नजरअंदाज किया जा रहा है. यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूरे झारखंड में लगभग 4 लाख क्षत्रिय वोट हैं. लोकसभा चुनाव में झारखंड की एक भी सीट पर क्षत्रिय समाज को टिकट नहीं दिया गया है. झारखंड में क्षत्रिय समाज की संख्या सात प्रतिशत है.

बैठक में भाजपा, कांग्रेस, जेएमएम सहित सभी राजनीतिक दलों के वर्तमान परिप्रेक्ष्य और भविष्य की चिंताओं पर व्यक्त किया गया. इस दौरान महेंद्र सिंह ने कहा कि साजिश के तहत क्षत्रिय समाज को राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक रूप से हाशिए पर लाने की कोशिश की जा रही है. पहले से धनबाद और चतरा लोकसभा सीट क्षत्रिय नेताओं के पास थी. लेकिन इन दोनों सीटों पर गैर क्षत्रिय को टिकट देने से क्षत्रिय समाज नाखुश है.

लोकसभा चुनाव में अनदेखी से क्षत्रिय समाज नाराज
सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी धनबाद और चतरा लोकसभा से लगातार रिकॉर्ड वोट से जीतते आ रहे हैं. क्षत्रिय प्रत्याशियों का टिकट काटकर अन्य जाति के प्रत्याशियों को दिए जाने पर समाज में नाराजगी है. झारखंड में NDA द्वारा 13 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन उम्मीदवारों की सूची में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व शून्य है.

झारखंड में क्षत्रिय समाज की संख्या 7 प्रतिशत
बता दें कि झारखंड में बीजेपी 14 में से 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. देशभर में जहां सीट बंटवारे में सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की जा रही है, वहीं झारखंड में बीजेपी ने एक भी क्षत्रिय उम्मीदवार को प्रत्याशी नहीं बनाया है. लोकसभा चुनाव में क्षत्रिय समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देने की वजह से राजपूत समाज में नाराजगी है. जिससे गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this