7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यलखीमपुर कांड: दोनों नाबालिग बच्चियों के शव खेत में दफनाए गए, पिता...

लखीमपुर कांड: दोनों नाबालिग बच्चियों के शव खेत में दफनाए गए, पिता बोले, फांसी से कम कुछ नहीं

Published on

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी मामले में दोनों मृतक लड़कियों का अंतिम संस्‍कार गुरुवार शाम पुलिस की देखरेख में करवा दिया गया। हालांकि परिवार पहले उनके अंतिम संस्‍कार के लिए राजी नहीं हो रहा था लेकिन प्रशासन की तरफ से इस दिलासे के बाद कि उनके साथ इंसाफ होगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, उन्‍होंने अंतिम संस्‍कार कर दिया। दोनों बच्चियों के शवों को खेत में दफना दिया गया।

लखीमपुर खीरी मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि इस कांड में छोटू पुत्र चेतराम गौतम को गिरफ्तार किया गया है। यह तमोली पुरबा का रहने वाला है। यह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था। उसके अलावा पांच अन्य लड़कों को गिरफ्तारी की गई है। यह लालपुर के रहने वाले हैं।

सभी आरोपी हुए अरेस्‍ट
लखीमपुर एसपी संजीव सुमन ने बताया कि इस मामले में जुनैद पुत्र इजराइल, सुहैल पुत्र इस्लामुद्दीन, हफीजुल रहमान पुत्र अजीजुर रहमान, करीमुद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन, आरिफ उर्फ छोटे पुत्र अहमद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमोली पुरबा भी लालपुर गांव के तहत ही आता है। उन्होंने कहा कि तमोली पुरबा और लालपुर दोनों अगल-बगल में स्थित है।

पिता ने मांगी आरोपियों के लिए फांसी
इस हादसे के बाद टूट चुके मृत लड़कियों के पिता कहते हैं कि हमसे किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। एक लड़का है, जो पहले भी घर में घुस चुका था। उसको लेकर काफी विवाद हुआ था। उस समय वह दीवार फांदकर भाग गया था। लेकिन अब इस मामले में हमें इंसाफ चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

बुधवार दोपहर की है घटना
बुधवार को दोपहर बाद लखीमपुर जिले के तमोली पुरबा गांव में यह घटी। मृतक लड़कियों की मां के मुताबिक, तीन लड़के बाइक से आए थे। उन्होंने लड़की को घसीटते हुए बाइक पर बैठाया और ले गए। खेत में ले जाकर लड़कियों का रेप किया। गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद पेड़ से शव को लटका दिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...