10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यलखीमपुर खीरी गैंगरेप हत्या: पहले दोस्ती, फिर बलात्कार, शादी की मांग पर...

लखीमपुर खीरी गैंगरेप हत्या: पहले दोस्ती, फिर बलात्कार, शादी की मांग पर हत्या, पुलिस ने खोले राज

Published on

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी कांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों की पहले से ही दोस्ती थी। एसपी ने बताया कि बुधवार दोपहर लड़के गांव में आते हैं और बहला फुसला कर लड़कियों के गांव के एक खेत में जाते हैं वहां उनसे जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाते हैं। इस पर लड़कियां शादी के लिए अड़ जाती हैं और आरोपी उनकी हत्या कर देते हैं। पुलिस का यह दावा आरोपियों के पूछताछ के आधार पर है। पोस्टमॉर्टम 2-3 घंटे में शुरू होने वाला है। 3 डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है।

दरअसल, लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके में बुधवार की शाम दो सगी दलित नाबालिग बहनों की लाश एक ही पेड़ पर लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि तीन युवक बाइक से आए और उसकी बेटियों को जबरदस्ती उठाकर ले गए। उन्हीं लोगों ने उसकी बेटियों को मारकर पेड़ से लटका दिया। घटना के बाद निघासन इलाके में भारी तनाव का माहौल है। इस घटना ने 8 साल पहले की बदांयू कांड की घटना एक बार फिर से ताजा कर दी हैं। जिस समय ये घटना हुई थी उस समय अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार थी। घटना को लेकर काफी बवाल भी मचा था।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चौराहा जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जा रहे एसपी संजीव सुमन को भी घेर लिया। जानकारी के मुताबिक निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव तमोलिनपुरवा के बाहर एक दलित परिवार रहता है। बुधवार को घर पर दो बेटियां और उनकी बीमार मां थी। शाम करीब पांच बजे गांव से करीब पौन किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में लगे एक खैर के पेड़ से दो सगी नाबालिग बहनों के शव लटकते मिले। दोनों के शव एक ही दुपट्टे से एक ही पेड़ से लटक रहे थे।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...