18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यलैंड फॉर जॉब मामला: राबड़ी के बाद लालू से भी हुई 4...

लैंड फॉर जॉब मामला: राबड़ी के बाद लालू से भी हुई 4 घंटे की पूछताछ, ED दफ्तर से निकले

Published on

पटना,

लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना स्थित ईडी दफ्तर में जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए. यहां पर अधिकारियों ने उनसे सवाल पूछे. रेलवे में नौकरी के बदले जमीन दिए जाने के आरोपों पर लालू यादव से सवाल किए गए. नौकरी के बदले जमीन केस में लालू यादव परिवार जांच के दायरे में है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप से लंबी पूछताछ की. दोनों को अलग-अलग कमरे में बिठाकर ED अधिकारियों ने सवाल किए. आज लालू प्रसाद यादव भी ईडी के सामने पेश हो रहे हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “एजेंसी तो सारी बीजेपी की टीम है, इनका सारा काम अब बिहार में दिखेगा. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है, हम कानून का पालन करेंगे. बुलाया है तो हम लोग जाएंगे लेकिन इन सब चीजों से कुछ होना नहीं है. बीजेपी डर में है इसलिए ये सब करती है, हम बिहार में सरकार बनाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने राबड़ी देवी से पूछताछ में कई सवालों के जवाब जानना चाहे. हालांकि, वे कई सवालों के जवाब टाल गईं. ईडी सूत्रों का कहना है कि मामले में कुछ अतिरिक्त तथ्य सामने आने के कारण नए सिरे से पूछताछ जरूरी हो गई थी. राबड़ी, तेजप्रताप और लालू के बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किए जा रहे हैं. जानिए ईडी ने राबड़ी देवी से क्या-क्या सवाल पूछे…

1. दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी वाला बंगला कैसे लिया गया?
2. पटना के सगुना मोड़ वाले अपार्टमेंट की जमीन कैसे खरीदी गई?
3. इन संपत्तियों की खरीद के लिए पैसे कहां से आया?
4. आपके नाम से जो जमीन है, वो कैसे अर्जित की गई है?
5. जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई, उनको आप कैसे जानती हैं?
6. आप उन लोगों से पहली बार कब मिलीं, जिन्हें रेलवे में नौकरियां दी गईं?
7. रेलवे में नौकरी पाने वाले लोग आपके संपर्क में कैसे आए?

ईडी ने लंच और दवा के लिए पूछा
सूत्रों के मुताबिक, ईडी के ज्यादातर सवालों का जवाब राबड़ी देवी ने साफ-साफ नहीं दिया. राबड़ी ज्यादातर सवालों का जवाब टाल गईं. ईडी की टीम ने राबड़ी देवी से लंच के लिए भी पूछा और यह भी कहा कि अगर आपको कोई दवा लेनी है तो आप ले लीजिए.

इससे पहले राबड़ी देवी सुबह ईडी दफ्तर पहुंचीं तो उनके साथ बेटी मीसा भारती थीं. मीसा ने कहा, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. हम सभी सवालों के जवाब देते आए हैं. वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और हम अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं. हमारे कार्यकर्ता जो बाहर हैं, वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. उन्हें (लालू यादव को) कल बुलाया गया है.

क्या है पूरा मामला?
ईडी ने पिछले साल दिल्ली की एक अदालत में लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामले में आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें कुछ अन्य लोगों के अलावा राबड़ी देवी और उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव को आरोपी बनाया गया था. आरोप है कि लालू यादव ने केंद्र में यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे में ग्रुप डी की नियुक्ति में भ्रष्टाचार किया था.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...