11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यबीपीएससी टीआरई-3 अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग तेज

बीपीएससी टीआरई-3 अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग तेज

Published on

पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) टीआरई-3 के अभ्यर्थियों ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने छात्रों को वहां से हटने की चेतावनी दी, लेकिन बीपीएससी अभ्यर्थी सीएम आवास के बाहर से हटने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया।

BPSC TRE3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हो गए। पुलिस का दावा है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि कई छात्रों को चोट आई है। बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थी पिछले चार महीनों से खाली शिक्षक पदों के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके अंक कट-ऑफ के बराबर हैं, फिर भी उन्हें नियुक्ति नहीं मिली, जबकि समान अंक वाले अन्य अभ्यर्थियों को शिक्षक पद मिल चुका है।

नीतीश राज में लाठी मिली- महिला अभ्यर्थी
सीवान से आई अभ्यर्थी दीपा सिंह ने गुस्से में कहा, ‘नीतीश सरकार के राज में हमें लाठी मिली है। हम कह रहे हैं, या तो रिजल्ट दे दो या यहीं फांसी दे दो। चार महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। हम खाली सीटों के लिए पूरक परिणाम चाहते हैं। हमने न्याय मांगने के लिए सीएम आवास का दरवाजा खटखटाया, विरोध करने के लिए नहीं। हम बिहार के शैक्षणिक भविष्य को आकार देना चाहते हैं, लेकिन हमें असहाय और उपेक्षित छोड़ दिया गया है।’

अभ्यर्थियों का BPSC पर आरोप
अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीपीएससी ने पारदर्शिता नहीं बरती और मल्टीपल सीटों के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया। उनकी मांग है कि बची हुई 87,774 शिक्षक पदों की सीटों के लिए तुरंत पूरक परिणाम घोषित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे सामूहिक रूप से जल समाधि लेने जैसे कठोर कदम उठाएंगे।

बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ी
इस घटना ने बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। राजद का कहना है कि छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए लाठीचार्ज करना शर्मनाक है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस मामले में सरकार को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए।

पहले भी हो चुके हैं कई हंगामे
यह पहला मौका नहीं है, जब बीपीएससी अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया हो। इससे पहले 24 मार्च को अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास के बाहर हंगामा किया था। उस दिन मंत्री जब अपने आवास पहुंचे, तो अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग पर अड़ गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को हस्तक्षेप कर मंत्री को सुरक्षित निकालना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर भी मंत्री का पीछा किया, जिससे उन्हें अपनी गाड़ी तक पहुंचने में मुश्किल हुई।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...