12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहैदराबाद में वकील की चाकू मारकर हत्या, निजी रंजिश में इलेक्ट्रीशियन ने...

हैदराबाद में वकील की चाकू मारकर हत्या, निजी रंजिश में इलेक्ट्रीशियन ने कत्ल को दिया अंजाम

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद में सोमवार को एक 55 साल के वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को लेकर पुलिस ने बताया कि हत्या को एक इलेक्ट्रीशियन ने अंजाम दिया है जो फिलहाल फरार है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने पिता को उनके घर के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़ा पाया. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक इलेक्ट्रीशियन ने उन्हें चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

परिजन और पड़ोसियों की मदद से घायल वकील को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शिकायत के अनुसार, मृतक वकील संतोष नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे, उनकी बेटी ने बताया कि अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी के साथ इलेक्ट्रीशियन का अवैध संबंध था.

कुछ समय पहले सिक्योरिटी गार्ड और उसकी पत्नी अपने पैतृक गांव चले गए थे. इसके बाद इलेक्ट्रीशियन ने वकील से उनकी पत्नी को वापस बुलाने के लिए कहा, क्योंकि उसे शक था कि वकील ने उसे कहीं छिपा दिया है.

इतना ही नहीं, आरोपी ने वकील से यह भी कहा कि अगर वह चौकीदार की हत्या कर दे, तो उसे जमानत दिलाने की व्यवस्था करें. इस पर वकील ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह एक वकील हैं, दलाल नहीं. इसके बाद से ही इलेक्ट्रीशियन वकील से लगातार झगड़ा कर रहा था और उनसे रंजिश रखने लगा. इसी के चलते उसने सोमवार को वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...