12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यचलो मोबाइल रखो और पढ़ाई करो! मां ने बेटे को गेम खेलने...

चलो मोबाइल रखो और पढ़ाई करो! मां ने बेटे को गेम खेलने से रोका, फांसी के फंदे पर लटक गया किशोर

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मां ने मोबाइल फोन पर गेम खेलने से मना किया तो बेटे ने कथित रूप से पंखे के कुंदे के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मां ने किशोर से मोबाइल फोन छोड़कर पढ़ाई करने के लिए कहा था। ये बात बेटे के मन में इस कदर बैठ गई कि उसने सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में शनिवार रात एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी। कारण महिला ने अपने बेटे को मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोका तो उसने पंखे के कुंदे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ममूरा में रहने वाले एक शख्स पत्नी और बच्चों के साथ किराये के घर में रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार की रात उनका 17 वर्षीय बेटा मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। उसकी मां ने मोबाइल फोन छोड़कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा।

मां की मोबाइल फोन चलाने से मना करने वाली बात बेटे को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने कमरे में जाकर पंखे के सहारे फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोर का शव पंखे से लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। उन्होंने फौरन ही किशोर को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली सूचना पर थाना फेज-3 पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसे अत्यधिक मोबाइल फोन चलाने से मना किया था। इससे खफा होकर किशोर ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छात्र के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...