12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्ययूपी में बारिश के दौरान कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, अलग-अलग जिलों...

यूपी में बारिश के दौरान कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, अलग-अलग जिलों में 13 लोगों की मौत

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। राहत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राहत आयुक्‍त की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। बयान के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे से शनिवार शाम साढ़े 6 बजे तक फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की डूबने से मौत हो गई।

बयान के मुताबिक रायबरेली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की बारिश से जुड़ी घटना में जान चली गई। बयान में कहा गया कि बुलंदशहर, कन्नौज, मैनपुरी, कौशांबी, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, उन्नाव और मैनपुरी जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश में औसतन 18.3 मिलीमीटर बारिश हुई। राहत विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 75 जिलों में से 45 में अधिक बारिश दर्ज की गई। सभी जिलों में सबसे अधिक 65.5 मिमी बारिश श्रावस्ती जिले में दर्ज की गई। राहत विभाग ने नेपाल की सीमा से लगे जिलों में स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है।

राज्य के राहत आयुक्त नवीन कुमार ने कहा, “नेपाल में हाल में हुई भारी बारिश को देखते हुए सभी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी के लिए सतर्क किया गया है। जरूरत के हिसाब से बाढ़ पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं और सभी यूनिट मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं।”

Latest articles

‘लव जिहाद’ की आशंका: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के मुंह पर पोता गोबर और स्याही

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त भारी हंगामा खड़ा...

हाफने लगी भोपाल की लाइफलाइन, बड़े तालाब का जलस्तर लगातार गिरने से गहराया पेयजल संकट

भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का जलस्तर भीषण गर्मी और...

पीपुल्स अस्पताल कैटरिंग का कर्मचारी टीवी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पीपुल्स अस्पताल की कैटरिंग में काम करने वाले एक कर्मचारी को...

भोपाल में 24 घंटे के भीतर तीन व्यक्तियों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों द्वारा...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...