18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यलखनऊ: कब्जा खाली कराने गईं नायब तहसीलदार को बनाया बंधक, एडिशनल एसपी...

लखनऊ: कब्जा खाली कराने गईं नायब तहसीलदार को बनाया बंधक, एडिशनल एसपी पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा!

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला अधिकारी से अभद्रता करने, धमकी दिए जाने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। नगर निगम में तैनात नायब तहसीलदार महिला अधिकारी ने एएसपी स्तर के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल महिला अधिकारी की शिकायत पर वीरेंद्र कुमार समेत एक अन्य के खिलाफ बिजनौर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर निगम लखनऊ में तैनात नायब तहसीलदार कुमकुम मिश्रा NGT के आदेश पर 16 फरवरी को ओमेक्स सिटी, ग्राम औरंगाबाद खालसा क्षेत्र में तालाबों के पुनर्सृजन काम का निरीक्षण करने गई थी। कुमकुम मिश्रा ने अपनी तहरीर में बताया कि तभी एक व्यक्ति जो खुद को एडिशनल एसपी वीरेंद्र कुमार बता रहा था, अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और अधिकारियों के काम में बाधा डालने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरेंद्र कुमार ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें लगभग एक घंटे तक बंधक बनाये रखा। इस दौरान उनके साथ न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

महिला अधिकारी को बंधक बनाया
पीड़िता ने बताया कि जान माल की धमकी देते हुए कहा गया कि यही गोली मार दूंगा। साथ ही पीड़ित महिला अधिकारी कुमकुम मिश्रा ने बताया कि जब वह अपनी गाड़ी में बैठने लगीं तो आरोपी ने दरवाजा रोक कर जबरन उनकी तस्वीरें लीं और वीडियो भी बना लिया। वहीं सूचना पर मौके पर बिजनौर थाने की पुलिस ने महिला अधिकारी को मुक्त कराया है।

महिला अधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा, महिला अधिकारी के साथ अभद्रता, बंधक बनाना और जान से मारने की धमकी देने को लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर उसी समय तहरीर दी थी, लेकिन उस वक्त FIR दर्ज नहीं हुई थी। अब जाकर 20 मई को इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

एएसपी के खिलाफ जांच में जुटी पुलिस
बिजनौर पुलिस ने महिला अधिकारी की तहरीर पर ओमैक्स सिटी बी ब्लॉक निवासी वीरेंद्र कुमार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 127(1), 132, 186, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई थी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजनौर थाने के एसएचओ ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। नायब तहसीलदार की ओर से मकदमा दर्ज कराया गया हैं। वहीं एएसपी बताये जा रहे वीरेंद्र कुमार की तैनाती को लेकर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...