8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसमुद्र किनारे रेत में अटक गई करोड़ों की लग्जरी कार, दो बैलों...

समुद्र किनारे रेत में अटक गई करोड़ों की लग्जरी कार, दो बैलों ने खींचकर निकाल दी बाहर, वीडियो वायरल

Published on

हर कार लवर का सपना फेरारी, लैंबोर्गिनी जैसी लग्जरी कारों को खरीदना होता है। इसकी वजह कार के फीचर्स और कंफर्ट होते हैं। फेरारी स्पोर्ट्स कार की वैसे तो दुनिया दीवानी है लेकिन महाराष्ट्र के एक बीच पर फेरारी का जो हाल हुआ है उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दरअसल, फेरारी बीच पर जाकर रेत में फंस गई थी और बाहर नहीं निकल पा रही थी। मजेदार बात यह है कि उसे निकालने के लिए लोगों को बैलगाड़ी का सहारा लेना पड़ा।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आता है कि कार के ऑनर्स हर तरह से कार को निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। कार को फंसा हुआ देखकर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। आखिरकार लोगों ने पास से जाती बैलगाड़ी को देखा और उसे बीच पर लेकर आए। फेरारी को रस्सी के सहारे बैलगाड़ी से बांधा गया और बैलगाड़ी ने बड़ी आसानी से एक ही बार में फेरारी को खींच कर बाहर निकाल लिया।

बुलपावर ने बचाई फेरारी
इसे देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए। इस वीडियो को X पर स्नेहा मोरदानी ने अपने हैंडल @snehamordani पर शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘फेरारी रेवांडा बीच पर फंस गई और अनुमान लगाइए कि इसे किसने बचाया? एक बैलगाड़ी ने। जब हॉर्सपावर फेल हो गया तो बुलपावर ने बॉस की तरह एंट्री ली।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

जमकर आए कमेंट
एक यूजर ने लिखा है- कहानी का सार यह है बीच पर बैलगाड़ी से घूमो। दूसरे ने लिखा है- मतलब बैलगाड़ी अधिक पावरफुल है, फेरारी की कीमत जस्टिफाई होनी चाहिए। एक और यूजर ने लिखा है- ये तो काफी मजेदार है। फेरारी का एक और ऐसा ही वीडियो पिछले साल भी वायरल हुआ था। जब फेरारी के साथ कई और लग्जरी कारें भी बेंगलुरु की जाम में फंस गई थी। अश्निर ग्रोवर तक ने इस पर कमेंट किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this