7.7 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यदिग्गज के बेटे को हरा कर राजनीति में की धमाकेदार एंट्री, जानें...

दिग्गज के बेटे को हरा कर राजनीति में की धमाकेदार एंट्री, जानें कौन हैं निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका, मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री

Published on

सूरजपुर:

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम फेज की वोटिंग हो गई है। इसके साथ ही रिजल्ट भी घोषित हो रहे हैं। दूसरे चरण के विजेताओं के भी रिजल्ट सामने आए हैं। इस बार पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं के बेटे-बेटी भी चुनाव मैदान में थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह सूरजपुर जिले से अपना चुनाव जीत गई हैं। वह जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। मोनिका सिंह को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। जिस कारण से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

उन्होंने यहा से पूर्व मंत्री के बेटे के चुनाव में हराया है। मोनिका सिंह सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव जीती हैं। इस जीत के साथ ही अब राजनीति में उनकी एंट्री मजबूत मानी जा रही है। मोनिका सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को 3000 से अधिक वोटों से चुनाव हराया है। जिस समय मोनिका सिंह ने नामांकन किया था उस समय माना जा रहा था कि बीजेपी उन्हें समर्थन दे सकती है लेकिन अंतिम समय तक बीजेपी ने यहां समर्थन नहीं दिया था।

मां बीजेपी की सीनियर नेता
मोनिका सिंह की मां बीजेपी की सीनियर नेता हैं। मोनिका सिंह, बीजेपी नेता रेणुका सिंह की बेटी हैं। रेणुका सिंह पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्यमंत्री भी थीं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उन्हें भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से उतारा गया था। यहां से उन्होंने चुनाव जीता था और वह विधायक हैं। रेणुका सिंह का नाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की भी रेस में शामिल था।

मोनिका सिंह उस समय सुर्खियों में आईं थीं जब उन्होंने अपनी मां को सीएम बनाने की बात कही थी। मोनिका सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिया हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी मां के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी। इससे पहले उनकी मां जब लोकसभा सांसद थीं तो वह सरगुजा में काफी एक्टिव रहती थीं। मोनिका सिंह ने जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी से समर्थन की मांग की थी।

अब जिला पंचायत सदस्य हैं मोनिका
अब वह जिला पंचायत चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने बीजेपी समर्थित प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सतवंत सिंह दोनों को हराया है। हालांकि उनकी जीत में उनकी मां रेणुका सिंह की भी अहम भूमिका मानी जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...