7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यगर्लफ्रेंड की हत्या करने के लिए पत्नी के साथ बनाई योजना, स्कॉर्पियो...

गर्लफ्रेंड की हत्या करने के लिए पत्नी के साथ बनाई योजना, स्कॉर्पियो से रौंद कर मार डाला, नोएडा में दंपती गिरफ्तार

Published on

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में दुर्घटना का रूप देकर महिला पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी और मृतका का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी दंपत्ति ने योजना से दुर्घटना का रूप देकर वारदात को अंजाम दिया था। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की और आरोपियों की रची साजिश सामने ले आए।

पुलिस ने बताया कि मृतका काजल चौहान आरोपी शिव पांडे के साथ एक साल से पति-पत्नी की तरह संबंध में थी। काजल ग्रेटर नोएडा में रह रही थी। आरोपी शिव पांडे पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उसने यह सच्चाई काजल से छुपा कर रखी थी। इन दोनों के रिश्ते के बारे में जब उसकी पत्नी प्रतिमा को पता चली तो दोनों महिलाओं के बीच विवाद बढ़ गया। काजल ने इस दौरान शिव पांडे से उसकी प्रॉपर्टी और स्कॉर्पियो कार में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया।

पत्नी के साथ मिलकर अंजाम दी हत्या
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि जायदाद में हिस्सा मांगने की बात जब पत्नी प्रतिमा को पता चली तो दोनों ने मिलकर काजल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दोनों ने शातिर तरीके से हत्या की साजिश रच डाली। शिव पांडे ने 16 जनवरी 2025 को काजल को ग्रेटर नोएडा स्थित तुगलपुर बुलाया। यहां वह अपनी पत्नी प्रतिमा के साथ स्कॉर्पियो कार में पहुंचा। पहले से रची योजना के अनुसार उसने काजल पर तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पति-पत्नी को गिरफ्तार किया
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने आगे बताया कि 18 जनवरी को काजल की मां ने थाना नॉलेज पार्क में अज्ञात कार चालक के खिलाफ बेटी की मौत की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब इस पूरे मामले की तहकीकात की तो सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों से शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार और काजल का मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...