3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यचिलचिलाती धूप में 21 दिन से खड़े होकर तपस्या कर रहा था...

चिलचिलाती धूप में 21 दिन से खड़े होकर तपस्या कर रहा था महंत, अचानक जमीन पर गिरा, फिर नहीं उठा

Published on

चरखी दादरी

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव अटेला नया स्थित मंडालिया धाम में 21 दिन से खड़े होकर तपस्या कर रहे महंत मुख्तानाथ की अचानक मृत्यु हो गई। बुधवार को दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 52 वर्षीय मुकेश कुमार उर्फ मुख्तानाथ, दादरी के नौंसवा गांव के निवासी थे। ग्रामीणों के अनुसार, वे 41 दिन की खड़ेश्री तपस्या कर रहे थे, जिसमें व्यक्ति लगातार खड़े रहकर उपवास करता है। इस दौरान वे अन्न ग्रहण नहीं करते थे, केवल गाय का दूध पीते थे।

10 जून को पूरी होनी थी तपस्या, भंडारे का आयोजन भी तय था
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी तपस्या 10 जून को पूरी होनी थी, जिसके उपलक्ष्य में मंदिर में भंडारे का आयोजन भी निर्धारित था। लेकिन तपस्या के 21वें दिन ही उनका जीवन समाप्त हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह के अनुसार, मुख्तानाथ पिछले तीन-चार वर्षों से सन्यासी जीवन जी रहे थे और गांव अटेला नया में स्थित मंदिर में धार्मिक क्रियाएं और तपस्याएं कर रहे थे। मृतक के पुत्र मोनू के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले को इत्तफाकिया (प्राकृतिक) मौत मानते हुए कार्रवाई की है। कोई भी आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है।

ट्रक ड्राइवर से साधु बनने तक की कहानी
52 वर्षीय मुख्तानाथ का असली नाम मुकेश कुमार था और वे दादरी जिले के नौंसवा गांव के निवासी थे। मुख्तानाथ कभी ट्रक चलाया करते थे। उनके जीवन में एक मोड़ उस समय आया जब पत्नी से किसी बात पर अनबन हो गई और वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। इससे मुकेश मानसिक रूप से परेशान हो गए। घर में केवल उनकी मां ही बची थीं। पत्नी के जाने के बाद उन्होंने घर छोड़ दिया और कोई नहीं जान पाया कि मुकेश कहां गए। पत्नी के लौटने के बाद भी वह नहीं मिले। बाद में पता चला कि मुकेश अब ‘मुख्तानाथ’ बन चुके हैं और भक्ति में लीन होकर तपस्वी जीवन अपना चुके हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...