19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : जन्मदिन का जश्न, नशीली ड्रिंक और बेहोश गर्लफ्रेंड से रेप......

महाराष्ट्र : जन्मदिन का जश्न, नशीली ड्रिंक और बेहोश गर्लफ्रेंड से रेप… बॉयफ्रेंड की काली करतूत का ऐसे हुआ पर्दाफाश

Published on

पालघर,

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर उसके बॉयफ्रेंड ने बलात्कार कर दिया. पीड़िता एक कॉमन फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में गई हुई थी. इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब वो गर्भवती हो गई. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 123 और 65 (1) के तहत केस दर्ज किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालघर के विरार की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की 2 जनवरी को एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी. वहां उसके बॉयफ्रेंड ने उसे नशीले पदार्थ से युक्त केक और ड्रिंक्स पिला दिए. वो जब बेहोश हो गई, तब आरोपी ने अपने दोस्त के घर के बेडरूम में उसको अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस घटना के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया.

बीते दिनों पीड़िता की तबियत खराब होने पर उसके परिजन अस्पताल ले गए. वहां जांच के दौरान पता चला कि वो गर्भवती है. इसके बाद पूछताछ करने पर पीड़िता ने परिजनों को आरोपी के करतूतों के बारे में बता दिया. परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे. वहां उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

बताते चलें कि पिछले महीने पालघर जिले के सातिवली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी. यहां 50 वर्षीय एक फर्म मालिक को अपनी 16 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वालिव थाना प्रभारी के अनुसार, यह घटना 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 के बीच हुई. आरोपी ने पीड़िता को बहला कर यौन शोषण किया था.

पीड़िता ने बाद में हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने वालिव थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था. इससे पहले पालघर के मोखाडा थाने में भी एक आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार की वारदात हुई थी.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...