18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : जन्मदिन पर मोबाइल न मिलने पर लड़के ने की आत्महत्या,...

महाराष्ट्र : जन्मदिन पर मोबाइल न मिलने पर लड़के ने की आत्महत्या, मां से मांगा था फोन

Published on

सांगली,

महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 15 वर्षीय लड़के ने अपनी मां से जन्मदिन पर मोबाइल फोन की मांग की थी. फाइनेंशियल प्रॉब्लम के चलते मां ने बेटे को फोन देने से मना कर दिया. इस बात से आहत होकर लड़के ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विश्वजीत रमेश चमदानवाले के रूप में हुई है. विश्वजीत ने दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था. जन्मदिन को लेकर विश्वजीत ने अपनी मां से जन्मदिन पर मोबाइल फोन की मांग की. फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कराण मां नेफोन दिलाने से मना कर दिया. इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी.

घटना के वक्त उसकी मां और बहन सो रही थीं. रविवार सुबह परिजनों ने उसे फांसी पर लटका हुआ पाया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. इस घटना से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात मिराज शहर में हुई. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...