14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : नागपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या, मां और...

महाराष्ट्र : नागपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Published on

नागपुर,

महाराष्ट्र के नागपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोप में मां और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना तब सामने आई जब महिला 27 दिसंबर को अपनी बेटी के शव को दफनाने के लिए गोंदिया स्थित अपने गांव ले गई थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने रिश्तेदारों से कहा कि बच्ची की मौत निमोनिया से हुई है. हालांकि, उसने अंतिम संस्कार की पारंपरिक रस्में निभाने से इनकार कर दिया और बच्ची के शरीर पर मौजूद चोटों को छिपाने की कोशिश की. इससे गांववालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी.

ऐसे पकड़ी गई बच्ची की हत्या करने वाली मां
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां की करतूत पकड़ी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है.इसके बाद जब पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसने और उसके लिव-इन पार्टनर राजपाल मालवीय ने गुस्से में बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला.

पुलिस ने महिला और उसके पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. खापरखेड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...