25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्ययूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर बन रहे पुल...

यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर निलंबित

Published on

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में पुल के नीचे सो रहे 6 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे 3 मजदूरों को बाहर निकाला। यह रेस्क्यू ऑपरेशन रात ढाई बजे से शुरू होकर करीब साढ़े 7 घंटे तक लगातार जारी रहा। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आई तेज आंधी-बारिश के कारण यह स्लैब गिरा और उसके नीचे सो रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) गजेंद्र कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, घटना के समय हमीरपुर में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी चली थी।

यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर ललपुरा इलाके में घटित हुआ। मृतकों में 4 मजदूर बांदा जिले के और 2 हमीरपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। चश्मदीद सुरेश कुमार के मुताबिक, पुल निर्माण स्थल पर दो शिफ्टों में काम चलता है। जिस वक्त आंधी-बारिश शुरू हुई, उस समय पहली शिफ्ट के खत्म होने के बाद मजदूर थकान मिटाने के लिए पुल के नीचे ही सो रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने सभी शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this