13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यमलिहाबाद: लल्लन खान की राइफल के चैंबर में फंस गई थी गोली,...

मलिहाबाद: लल्लन खान की राइफल के चैंबर में फंस गई थी गोली, नहीं तो और गिरती लाशें

Published on

लखनऊ ,

लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में जमीनी विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस ट्रिपल मर्डर कांड को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया गया है. 70 वर्षीय लल्लन का बेटा फराज खान भी पुलिस की गिरफ्त में है. इस बीच पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद लल्लन और फराज को भगाने में मदद करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को हुए इस हत्याकांड में और भी जानें जा सकती थीं. लेकिन लल्लन खान की राइफल के चैंबर में गोली फंस गई थी, जिस वजह से वह और फायर नहीं कर सका. हत्यारोपी ने राइफल में चौथी गोली भी लगाई गई थी लेकिन गोली फंसने की वजह से वह नहीं चल सकी. आरोप है कि हत्यारोपी द्वारा राइफल से फरीद और उसकी बहन को भी मारने का प्लान था. लेकिन गोली नहीं चल पाई. जिस वजह से और लोगों की जानें नहीं गईं.

वारदात के बाद इन लोगों की थी लल्लन की मदद
घटना के बाद लल्लन और फराज मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी मदद की. जिनपर अब शिकंजा कसा जा रहा है. सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी की मदद करने वालो में एक व्यक्ति सूचना विभाग में कर्मचारी है और दूसरा सरकारी होर्डिंग आदि लगाने का काम करता है.

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी लल्लन ने सूचना विभाग में कार्य करने वाले शोभित को कॉल करके मदद मांगी थी. शोभित अपने साथी दीपक के साथ कार से उसके पास पहुंचा था. जहां से वह लल्लन और फराज को कार में बैठाकर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर छोड़कर आया था. जिसके बाद वह दोनों सीतापुर रोड गए और रोडवेज बस पकड़ी. फिर सीतापुर से मुरादाबाद के लिए दूसरी बस में बैठ गए.

मालूम हो कि मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में दो फरवरी की दोपहर जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान और उसके बेटे फराज ने साथी फुरकान व अशरफी के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार फरहीन, उनके बेटे हंजला व मुनीर ताज की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही हत्यारोपितों की थार जीप व राइफल बरामद कर ली थी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी.

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...