11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा से मल्लिकार्जुन खरगे की दूरी...क्यों बनी सोनिया-राहुल की मजबूरी

भारत जोड़ो यात्रा से मल्लिकार्जुन खरगे की दूरी…क्यों बनी सोनिया-राहुल की मजबूरी

Published on

बेंगलुरु

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से दूर रखा गया है। जिसको लेकर पक्ष से लेकर विपक्ष तक हर कोई सदमे में है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि पार्टी के इतने वरिष्ठ नेता को ही यात्रा से दूर रखा जा रहा है। दरअसल खरगे की गिनती सोनिया गांधी के बाद पार्टी के सबसे वजनदार नेताओं में की जाती है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए भी मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे माना जा रहा है। तो वहीं अपने राज्य कर्नाटक में ही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा Bharat Jodo Yatra) से मल्लिकार्जुन खरगे का दूर रहना सवालों के घेरे में है।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव बड़ी वजह
कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी भारत जोड़ो यात्रा से दूर रहने के लिए कहा है, जिसके पीछे अध्यक्ष पद का चुनाव बड़ी वजह माना जा रहा है। दरअसल 17 अक्टूबर तो पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है और खरगे के साथ ही शशि थरूर इसके लिए अपनी दावेदारी कर चुके हैं। ऐसे में यात्रा में अगर मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होते हैं तो इससे बड़े सवालिया निशान खड़े हो सकते हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लोकसभा चुनाव से पहले बड़े विजन के तौर पर देख रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी किसी तरह का ऐसा काम नहीं होने देना चाहती जिससे कि लोग यह समझें कि अध्यक्ष पद का चुनाव किसी भी विवाद से जुड़ा माना जाए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खरगे छह अक्टूबर को उस वक्त मांड्या में ही थे, जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुईं। लेकिन राहुल गांधी के आग्रह पर उन्हें एक संदेश भिजवाया गया और वे पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से दूर रहे। हालांकि राज्य की बाकी जगहों पर यात्रा में मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जब 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी तो उस दौरान राष्ट्रव्यापी पैदल मार्च का स्वागत करने के लिए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और बेटी सुप्रिया सुले शामिल हो सकते हैं।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अफसरों के बीच हुई मारपीट, प्रबंध्न ने किया निलंबित

भोपाल भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...