कोलकाता,
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 की शुरुआत में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप सामने आने के बाद पहली बार सोमवार को संदेशखाली पहुंचीं. यहां पहुंचकर उन्होंने कहा, ‘संदेशखाली में फर्जी खबरें फैलाने के लिए बहुत पैसा खर्च किया गया.’ ‘यहां बुरे लोगों को मत बुलाओ. उनके प्रभाव में मत आओ.’
‘हमें फर्जी लोगों को खत्म करना होगा’
ममता ने कहा, ‘मुझे पता है कि यहां फर्जी खबरें फैलाने के लिए बहुत पैसा खर्च किया गया है. लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी. फर्जी चीजें ज्यादा नहीं चलतीं. मैं चाहती हूं कि संदेशखली के लोग दुनिया में नंबर 1 बनें. हमें साजिश, धमकियों और फर्जी लोगों को खत्म करना होगा.’
‘भाजपा के पास बहुत पैसा है, लेकिन अच्छे स्रोत से नहीं आया’
उन्होंने कहा, भाजपा के पास बहुत पैसा है. ये पैसा अच्छे स्रोतों से नहीं आया है. इसलिए उस पैसे को मत उठाओ. यह कुरूपता और झूठ की पार्टी है. उनके झूठ से प्रभावित मत हो. अगर संदेशखली में कुछ भी होता है तो मुझे एक सेकंड में पता चल जाएगा. अगर मैं (दीदी) आपसे कुछ वादा करती हूं तो मैं उसे जरूर पूरा करूंगी. मैं यहां के लोगों का चौकीदार हूं’
