9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य23 साल पहले हुई शादी अब पति को धोखा देकर देवर के...

23 साल पहले हुई शादी अब पति को धोखा देकर देवर के साथ भागी, यूपी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

Published on

फतेहपुर

अलीगढ़ के सास-दामाद का मामला अभी सुर्खियों में ही है, इधर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्ते को शर्मशार करने वाला कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां 23 साल पहले 7 फेरे लेने वाली महिला देवर की मोहब्बत में गिरफ्तार होकर अपने पति को छोड़कर भाग गई। इतना ही नही आरोप है कि महिला ने घर में रखें 25 हज़ार कैश के साथ लाखों के सोने-चांदी के ज्वेलरी भी साथ ले गई।पीड़ित पति ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कैश और लाखों के जेवरात भी ले गई साथ
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी साल 2002 में सुनीता के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ सालों तक दंपति के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला रिश्ते में पीड़ित युवक का ममेरा भाई राजू बरेली में ट्रक का खलासी है। ननिहाली रिश्ते की वजह से राजू का युवक के घर आना-जाना लगा रहता था।

इस दौरान देवर-भाभी का रिश्ता होने के चलते दोनों में बातचीत होती थी। करीब 4 महीने पहले से राजू पीड़ित युवक के ही घर में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इश्क हो गया। अचानक दोनो लापता हो गए। वहीं आरोप है कि घर में रखें 25 हज़ार कैश के अलावा लाखों रुपए के सोने-चांदी की ज्वेलरी भी महिला अपने साथ ले गई।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार
इसपर पत्नी और आरोपी के मोबाइल नंबरों पर पीड़ित ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कांटेक्ट नहीं हो सका। तलाश के दौरान दोनो के बरेली में होने की जानकारी पर पीड़ित पति भी पहुंच गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल न्याय की आस में पीड़ित ने एसपी की दहलीज पर पहुंचकर दस्तक दी है।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...