28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद के बहुमंजिला अपार्टमेंट मे लगी भीषण आग, महिला ने पांचवीं महिला...

अहमदाबाद के बहुमंजिला अपार्टमेंट मे लगी भीषण आग, महिला ने पांचवीं महिला से कूदकर बचाई जान-वीडियो

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को रिहाइशी बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इंदिरा ब्रिज के पास की बिल्डिंग में आग के बेकाबू होने पर एक महिला ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। नीचे खड़े लोगों ने महिला को जमीन पर नहीं गिरने दिया और महिला की किसी तरह से जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पांच लोग घायल हुए। आग की यह घटना आत्रेय आर्किड सोसाइटी में हुई। गुजरात में पिछले साल राजकोट में टीआरपी गेमजोन में भीषण आग में 28 की मौत हुई थी।

आग बुझाने के दौरान कूदी महिला
चश्मदीदाें ने बताया कि जब फायर विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था उसी दौरान इमारत के दूसरी ओर छठवीं मंजिल से एक महिला खुद को बचाने के लिए नीचे कूदी, गनीमत ये रही कि नीचे मौजूद लोगों ने गद्दों को बिछा रखा था जिससे महिला को बचा लिया गया। इस अग्निकांड में मयंक परमार, ज्योति बेन सिंधी, राजूभाई लखवानी, भूमिका बेन और वनराज भाई डाभी घायल हो गए। आग के धुएं से घबराई भूमिका पांचवीं मंजिल से कूदीं। उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया है।

कैसे लगी अपार्टमेंट में आग?
प्रांरभिक जानकारी में सामने आया है कि बिल्डिंग में आग एसी के सिस्टम से लगी। धुआं उठने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए लेकिन आग ऊंचाई पर होने के कारण लोग कुछ नहीं न पाए। दमकल ने सूचना पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि आस पास के फ्लैट में मौजूद लोगों को तुंरत ही झूले की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित तौर पर बाहर निकाला गया था। इंदिरा ब्रिज सर्किल के पास वाली इमारत में आग की वजह से डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम तक लगा

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...