10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यमठाधीश बांटेंगे और काटेंगे... पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी पोस्टर वार पर सपा...

मठाधीश बांटेंगे और काटेंगे… पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी पोस्टर वार पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बीजेपी पर निशाना

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश में जिन-जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उन विधानसभाओं में लगातार पोस्टर वार जारी है। ऐसे में बीजेपी की ओर से पोस्टरों पर बटेंगे तो कटेंगे लिखा जाता है। उन्हीं के जवाब में समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे ऐसा पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर वार के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से बांटने की नीति और रीति रही है। समाज को बांटने का कार्य करती रही है, यह तो अंग्रेजों के जमाने में था डिवाइड एंड रूल, बांटो और राज करो, भाजपा का भी वही फार्मूला है।

भाजपा समाज को बांट नहीं पाएगी- अवधेश
अवधेश प्रसाद ने कहा कि एजेंडा है लेकिन भाजपा समाज को बांट नहीं पाएगी। देश को नहीं बांट पाएगी, देश का एक गौरवशाली इतिहास है। हमारा देश अनेकता में एकता के सूत्रपात में बंधा हुआ है। हमारे प्रदेश की संस्कृत गंगा जमुनी की संस्कृति है। हम एक दूसरे का आदर करते हैं सम्मान करते हैं।

सपा सांसद ने कहा कि एक दूसरे के सुख-दुख में खड़े रहते हैं, यही हमारे देश की परंपरा है। इसी से हमारा देश मजबूत रहा है, बीजेपी कितना भी करे देश को व समाज को बांटने का वह उसमें सफल नहीं हो पाएगी। देश कभी बंट नहीं सकता समाज कभी टूट नहीं सकता।

मिल्कीपुर में उपचुनाव अभी संभव नहीं
उत्तर प्रदेश के उन जिलों जहां-जहां उपचुनाव होने थे वहां चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। मिल्कीपुर उपचुनाव का कोई भी तिथि घोषित नहीं किया गया। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने हाई कोर्ट में अपील किया था जिसके कारण मिल्कीपुर में अभी चुनाव होना संभव नहीं है।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...