7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमौलाना तौकीर रजा ने दिल्ली में मुस्लिमों से जुटने का किया आह्वान,...

मौलाना तौकीर रजा ने दिल्ली में मुस्लिमों से जुटने का किया आह्वान, इधर यति नरसिंहानंद गिरि करेंगे हनुमान चालीसा

Published on

बरेली:

मौलाना तौकीर रजा ने देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 नवंबर को मुस्लिमों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है। रसूल की शान में गुस्ताखी के खिलाफ ये आयोजन हो रहा है। इस बीच यति नरसिंहानंद गिरि ने रामलीला मैदान में 24 नवंबर को ही हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान कर दिया है। बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। पैगंबर-ए-इस्लाम और इस्लाम से जुड़े प्रतीकों पर होने वाली गलत टिप्पणियों के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही है।

25 नवंबर से संसद सत्र हो रहा है शुरू
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि 25 नवंबर से संसद सत्र शुरू हो रहा है। दिल्ली में वह 24 नवंबर को तहफ्फुज-ए-नायूसे रिसाल कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार से अगर अपनी बात मनवानी है तो रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचे। वहां खड़े होकर बात मनवाने की कोशिश करेंगे तो संसद तक आवाज जाएगी। संसद के इसी सत्र में ईश निंदा के खिलाफ बिल भी पास कराया जाएगा।

रामलीला मैदान के सामने होगा हनुमान चालीसा का पाठ
वहीं, दूसरी ओर गाजियाबाद स्थित शिवशक्ति धाम डासना के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने भी 24 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान के सामने सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान किया है। यति नरसिंहानंद गिरि 100 से ज्यादा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और हजारों साधु-संतों के साथ रामलीला मैदान के सामने शांतिपूर्ण तरीके से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने इसका वीडियो भी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जारी किया था।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...