12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवाद टिप्पणी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- सख्त...

कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवाद टिप्पणी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- सख्त कार्रवाई हो

Published on

लखनऊ,

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई के लिए भारत द्वारा लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लेकर विवादित बयान दिया गया. ये बयान मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री विजय शाह ने कुछ ऐसा कह दिया कि विवाद छिड़ गया और सियासी गलियारों में बयानबाजी भी हुई. इस बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी की सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर नाराजगी जताई है.

‘पहले विदेश सचिव, उसके बाद…’
मायावती ने लिखा, “पहले विदेश सचिव और फिर उसके बाद सेना की महिला अफसर के लिए नफरती, असभ्य और अमर्यादित बयान, वास्तव में जोश और उमंग के उस पूरे अच्छे माहौल को नष्ट करने वाला है, जो पूरा देश भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ ’आपरेशन सिंदूर’ की सफलता से उत्साहित है. यह बयान बेहद दुखद और शर्मनाक है.”

उन्होंने आगे कहा कि इस क्रम में मध्य प्रदेश के एक सीनियर मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता के सम्बंध में की गई अभद्र टिप्पणी को बीजेपी और केंद्र सरकार गंभीरता से लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर करे, जिससे दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों और देश में आपसी भाईचारा और समरसता न बिगड़ने पाए.

क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया. कांग्रेस की तरफ से इस्तीफें की मांग किए जाने के बाद विजय शाह ने माफी भी मांगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आजतक के साथ बातचीत में विजय शाह के बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया. उन्होंने कहा, “जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है, तब बीजेपी के सीनियर मंत्री ऐसी नफरती बातें कर रहे हैं. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना को सलाम करते हैं, दूसरी तरफ उनकी पार्टी का सीनियर मंत्री कहता है कि उनकी बहन को हमने भेजा. आखिर किसकी बहन? आतंकवादियों की बहन? यह बयान किसके लिए था?”

मामला बढ़ने के बाद बीजेपी ने मामले को शांत करने के लिए कुछ नेताओं को उनके घर भेजा. भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संदेश लेकर बीजेपी के कई नेता कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे. वीडी शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह सहित बीजेपी नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर स्थित घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सोफिया को देश की बेटी बताया.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...