10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यलखीमपुर की घटना पर मायावती, प्रियंका-अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

लखीमपुर की घटना पर मायावती, प्रियंका-अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

Published on

लखीमपुर,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के निघासन के तमोलीन पुरवा गांव में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. अब इस मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रिमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि यूपी में अपराधी बेखौफ हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है. परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था. रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती. आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?

मायावती बोलीं- नीति में सुधार करे सरकार
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मां के सामने दो दलित बेटियों का अपहरण और दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है. यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं.

उन्होंने कहा कि यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है. हाथरस समेत ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं. यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे.

अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना
निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में 2 दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया. लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या हाथरस की बेटी हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है.

राहुल बोले- बहन बच्चियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना होगा
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है. बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती. हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा.

शिवपाल बोले- कड़ी कार्रवाई करे सरकार
प्रसपा पार्टी के चीफ शिवपाल यादव ने कहा, लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव को पेड़ से लटकाने की नृशंस घटना दुर्भाग्यपूर्ण व हृदय विदारक है. ऐसी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़ा करती हैं. दोषियों के खिलाफ त्वरित,पारदर्शी व कड़ी कार्रवाई करे सरकार.

पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
मामला लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव का है. यहां दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी. दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं, इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीनों मे से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए. उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...