10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यमेरठ: 400 लोगों के धर्म परिवर्तन का आरोप, कोरोनाकाल में फंसाए गरीब

मेरठ: 400 लोगों के धर्म परिवर्तन का आरोप, कोरोनाकाल में फंसाए गरीब

Published on

मेरठ,

मेरठ में लालच देकर जबरन 400 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. शनिवार को सैकड़ों की संख्या में इलाके के लोग मेरठ के एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे और उन्होंने लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया. एसएसपी के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप है कि लालच देकर कुछ लोग उन्हें क्रिश्चियन बनने के लिए मजबूर कर रहे हैं. धर्म परिवर्तन करने उन्हीं वालों ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बाहर करने के लिए मजबूर किया.

दरअसल, मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक मलिन बस्ती मंगतपुर इलाके के लोग एक बीजेपी के स्थानीय नेता के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पहुंचे. बस्ती के अधिकतर लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं. बेहद गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले लोग कोरोना काल ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए जो गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन करवाते हैं.

आरोप है कि धर्म परिवर्तन पहले तो इन्हें रुपए और खाने का लालच दिया गया. जिसके बाद अब आरोप यह है कि यह लोग उनके घरों से हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति बाहर करने की बात कर रहे हैं. साथ ही मजबूर कर रहे हैं कि ईसाई धर्म को पूरी तरह से अपनाया जाए. आरोप है कि इलाके के 400 लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है. इलाके में एक अस्थाई रूप से चर्च भी बना दिया गया है.

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि कुछ लोग एसएसपी ऑफिस पर गए थे जो कि थाना ब्रह्मपुरी के मंगतपुरम के रहने वाले हैं. इन लोगों का कहना था कि पिछले दिनों लोगों ने ईसाई धर्म स्वीकार किया गया था. अब इनका कहना है कि अंधेरे में रखकर धोखे में धर्म परिवर्तन करा दिया गया. इनके दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...