19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमेरठ वाली बेगम को पसंद नहीं आई मौलाना साहब की दाढ़ी, निकाह...

मेरठ वाली बेगम को पसंद नहीं आई मौलाना साहब की दाढ़ी, निकाह के महीने भर बाद देवर संग हुई फुर्र

Published on

मेरठ:

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निकाह के एक महीने बाद बेगम अपने देवर के साथ घर से फरार हो गई। मौलाना शौहर का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने बीवी के कहने के बावजूद अपनी दाढ़ी कटवाने से इनकार कर दिया था। पीड़ित ने बुधवार को लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देते हुए बीवी को बरामद करने की मांग की है।

मिलन पैलेस के पास रहने वाले मोहम्मद शाकिर ने बताया चार महीने पहले उनका निकाह इंचौली क्षेत्र की रहने वाली अर्शी के साथ हुआ था। शाकिर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। लिहाजा शाकिर के काम पर जाने के बाद बीवी अर्शी अपने देवर साबिर के साथ घर पर अकेली रहती थी। मौलाना का कहना है कि शादी के बाद उसकी बीवी ने कहा कि उसे उसकी दाढी पसंद नही है। जिसके बाद उसने उस पर दाढी कटवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इस्‍लाम और दीन का हवाला दिया
मगर, दीन और इस्लाम का हवाला देते हुए शाकिर ने अपनी दाढ़ी कटवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद इस साल तीन फरवरी को अर्शी अपने देवर साबिर के साथ घर से फरार हो गई। पिछले कई दिनों से बीवी को तलाश कर रहे शाकिर ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this