0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यअल्लाह का जिक्र... महिलाओं के लिए जन्नत का रास्ता है पर्दा, विज्ञान...

अल्लाह का जिक्र… महिलाओं के लिए जन्नत का रास्ता है पर्दा, विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रा के प्रोजेक्ट पर बवाल

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के एक स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में पर्दा प्रथा को बढ़ावा देने से जुड़ा एक मॉडल सामने आने पर बवाल मच गया है। मामले के तूल पकड़ने पर जांच के आदेश दिए हैं। स्कूली की विज्ञान प्रदर्शनी में एक छात्रा ने पर्दे को स्वर्ग का रास्ता बताने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मचा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक लड़की अपने स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में पर्दा प्रथा पर बने प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही है। इसमें वह लड़की पर्दे (Purdah) को स्वर्ग का रास्ता बताती है। मतलब हिजाब पहनने को ठीक बताया गया है। इस वीडियो तारीख का उल्लेख नहीं है।

शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट
वीडियो के वायरल होने पर सामने आया है कि यह लड़की कर्नाटक के चामराजनगर की है। छात्रा ने अपने मॉडल में यह कहने की कोशिश की कि जो महिलाएं पर्दा प्रथा (कुछ मुस्लिम समाजों में महिलाओं को पुरुषों या अजनबियों से अलग रखने की प्रथा) का पालन करती हैं। मतलब वे हिजाब और बुर्का पहनती है तो वे मरने के बाद जन्नत पा सकती हैं। जो बुर्का नहीं पहनती हैं, वे नर्क में सड़ती हैं। पर्दा प्रथा पर युवा लड़की के भाषण ने राज्य के शिक्षा विभाग की भौंहें चढ़ा दी हैं। चामराजनगर के लोक शिक्षण उपनिदेशक ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

वायरल वीडियो में क्या कुछ?
वायरल वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पर्दे में रहने वाली महिला शहीद की तरह पवित्र होती है। परदे में रहने वाली महिला कोई भी हलाल काम करने में सक्षम है और पर्दा कोई बाधा नहीं है, बल्कि यह उसे जन्नत की ओर ले जाने का एक रास्ता है। इसके बाद वह कहती है। पर्दे का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिला किसी पुरुष को नहीं देखती और पुरुष उसे नहीं देखता। जो महिला बिना परदे के घूमती है और जो पति उससे कोई सवाल नहीं करता, वे दोनों पति-पत्नी नहीं बन सकते। जो पुरुष अपनी पत्नी को बिना परदे के रहने की इजाजत देता है, वह मूर्ख है और अल्लाह ऐसे व्यक्ति की दुआएं स्वीकार नहीं करता।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...