17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'आपदा के समय मंत्री का पता नहीं' किरोड़ीलाल मीणा का नाम लिए...

‘आपदा के समय मंत्री का पता नहीं’ किरोड़ीलाल मीणा का नाम लिए बिना सरकार पर बरसे अशोक गहलोत

Published on

जयपुर

राजस्थान में भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। इस बीच प्रदेश में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर सियासत गर्मा गई है। इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आपदा मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा है। उन्होंने बड़ा हमला करते हुए कहा कि राजस्थान में भारी बारिश के कारण हुई विकट परिस्थितियों के बीच आपदा राहत मंत्री कौन है? जनता को पता नहीं है, कि आपदा मंत्री पद पर है या नहीं? गहलोत ने कहा कि विकट परिस्थतियों में ऐसी असमंजस की स्थिति राज्य की जनता के साथ छलावे जैसी है।

25 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी आपदा मंत्री का पता नहीं
राजस्थान में भारी बारिश के कहर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसको लेकर फिर से आपदा मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर सियासत गर्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किरोड़ी लाल मीणा के बहाने भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि ‘प्रदेश भर में भारी बारिश एवं इससे संबंिधत दुर्घटनाओं के कारण 25 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ऐसी आपदा की स्थिति में राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह नहीं पता है कि वह पद है या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है।

गहलोत का निशाना, असमंजस की स्थिति जनता के साथ छलावा जैसी
गहलोत ने अपनी पोस्ट के माध्यम से किरोड़ी लाल के कंधे पर सियासी बंदूक तानते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में विपरीत परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे उचित मॉनिटरिंग और राहत बचाव कार्यों के लिए निर्देशन मिले,विकट परिस्थिति में जनता को यह पता नहीं है कि आपदा राहत मंत्री पद पर है या उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है। विकट परिस्थितियों में ऐसी असमंजस की स्थिति राज्य के साथ छलावे जैसी है

किरोड़ी लाल के इस्तीफा देने के बाद अभी भी सियासत गर्म
बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़़ी लाल मीणा ने बीते दिनों अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राजस्थान का आपदा राहत मंत्रालय इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा के अधीन था, लेकिन उनके इस्तीफा देने की घोषणा के बाद अभी तक असमंजस बरकरार है कि सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया या नहीं? ऐसी स्थिति में राजस्थान में आपदा राहत मंत्रालय किसके अधीन है, यह पता नहीं है? इधर गहलोत के सियासी हमले के बाद एक बार फिर किरोड़ी लाल मीणा गर्म हो चुका है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...