8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'विरोध में बोलने पर मर्डर करवा देती हैं मंत्री लेशी सिंह', JDU...

‘विरोध में बोलने पर मर्डर करवा देती हैं मंत्री लेशी सिंह’, JDU विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

पटना

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार भले हो गया हो, लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार से जदयू के कुछ विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। इनकी नाराजगी बुधवार को सामने भी आ गई। जेडीयू की रुपौली से विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने लेशी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा और पार्टी से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बीमा भारती का आरोप है कि लेशी सिंह ने उनकी बेटी को चुनाव हरवाया है। लेशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीमा भारती ने कहा है कि जो उनके विरोध में बोलता है, उसका तो मर्डर करवा देती हैं। बीमा भारती ने नीतीश कुमार से लेशी सिंह का इस्तीफा लेने की मांग की है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए ये विधायक
बताया जा रहा है कि परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा नाराज हैं। सूत्रों का कहना है कि राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी ये विधायक शामिल नहीं हुए। ये सभी विधायक भूमिहार जाति से बताए जा रहे हैं। नाराज विधायक इस मामले में हालांकि खुल कर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

विधायक संजीव ने फेसबुक पर पोस्ट की थी तस्वीर
विधायक संजीव कुमार ने हालांकि मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘तुम से पहले वो जो इक शख्स यहां तख्त-नशीं था, उस को भी अपने खुदा होने पे, इतना ही यकीं था।’ इस तस्वीर में नाराज चार विधायक बैठे दिखाई दे रहे हैं।बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 31 नए मंत्रियों को शामिल किया। इसमें प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 16 मंत्री शामिल हैं।

 

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...