9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यशराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, दो युवकों की मौत, विधवा के साथ...

शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, दो युवकों की मौत, विधवा के साथ दूसरा प्रेमी गिरफ्तार

Published on

जांजगीर चम्पा,

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बुड़गहन गांव में पुलिस ने हत्या के मामले में एक महिला और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार किया है. विधवा महिला रजनी शांडिल्य और उसके प्रेमी आदित्य ने शराब में सुहागा मिलाकर पुराने प्रेमी रूपेश सांडे और उसके दोस्त शिवा बंजारे को मिलाकर पिलाया. जिसके बाद दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

बलौदा थाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर की रात यह घटना घटी, जब महिला रजनी शांडिल्य और उसके प्रेमी बसंत आदित्य ने सुहागा मिलाकर शराब रूपेश को दी. शराब पीने के बाद रूपेश और उसके दोस्त शिवा बंजारे की तबीयत बिगड़ी और दोनों की मौत हो गई इस दौरान एक अन्य युवक सुखसागर, जिसे फोन आने के कारण शराब पीने का मौका नहीं मिला, इस साजिश से बच गया.

शराब में जहर देकर दो युवकों की मौत
जांच में खुलासा हुआ कि रजनी शांडिल्य का पुराने प्रेमी रूपेश सांडे के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था, लेकिन रूपेश अक्सर उससे मारपीट करता था. इस दौरान रजनी की नजदीकियां गांव के समिति प्रबंधक बसंत आदित्य से बढ़ीं, जो अब उसका नया प्रेमी बन गया था. रूपेश को यह बात नागवार गुजरी, जिससे रजनी ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर रूपेश को मारने की योजना बनाई.

पुलिस महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया
जांजगीर-चांपा एसपी विवेक शुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बसंत ने ऑनलाइन सुहागा मंगवाया था और इसे शराब में मिलाकर रूपेश को दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में इस्तेमाल हुआ सुहागा भी जब्त कर लिया है. बता दें, सुहागा वो केमिकल है, जिससे सोने को पिघलाकर शुद्ध किया जाता है.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...