11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहरदोई के दिल दहला देने वाले हादसे पर मोदी ने जताया दुख,...

हरदोई के दिल दहला देने वाले हादसे पर मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को 2-2 लाख देने की घोषणा

Published on

हरदोई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।’

पीएम दफ्तर ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी ने हरदोई हादसे पर दुख जाहिर किया। पोस्ट के मुताबिक, ‘उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुई सड़क दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है। इसमें कई परिवारों ने अपनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’

राष्ट्रपति ने जताया दुख
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हरदोई, उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में अपने स्वजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई हादसे पर दुख जताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जनपद हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

योगी ने मदद के दिए निर्देश
योगी ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, ‘हरदोई के बिलग्राम में हुए सड़क हादसे में बच्चों सहित कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’

हरदोई में हुआ हादसा
यूपी के हरदोई में बुधवार को ऑटो और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाइवे का है। बताया जा रहा है कि बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर क्षेत्र में एक ऑटो और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह महिलाओं, तीन बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...