29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमोहाली इमारत हादसा: हिमाचल की युवती के बाद अब अंबाला के युवक...

मोहाली इमारत हादसा: हिमाचल की युवती के बाद अब अंबाला के युवक का शव मलबे से बरामद, मरने वालों की संख्या 2 हुई

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के मोहाली में इमारत ढहने की घटना के बाद मलबे से रविवार को 29 साल के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि इमारत के बगल के प्लॉट में हो रही खुदाई के कारण यह हादसा हुआ। उधर, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस घटना को लेकर मोहाली जिला प्रशासन की आलोचना की।

कैसे हुआ हादसा?
मोहाली जिले के सोहाना गांव में शनिवार शाम बहुमंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में कम से कम पांच लोग फंस गए थे और बचे लोगों को खोजने के लिए रात भर अभियान जारी रहा। मोहाली की उप जिलाधिकारी दमनदीप कौर ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान अंबाला निवासी अभिषेक धनवाल का शव बरामद किया गया है। अभिषेक के पिता ने मौके पर पत्रकारों को सुबह बताया था कि उनका बेटा लापता हो गया और उसका फोन भी नहीं लग रहा है। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा इस इमारत में स्थित जिम में जाता था।

हिमाचल की 20 साल की युवती की भी मौत
अभिषेक के पिता ने बताया कि वह पास के ही इलाके में रहता था और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में कार्य करता था। इससे पहले शनिवार शाम को हुए इस हादसे में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 20 साल की युवती की मौत हो गई थी। उसे मलबे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने इस घटना को लेकर दो भवन मालिकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

दो शव बरामद
कार्यवाहक उपायुक्त विराज एस तिड़के ने रविवार को बताया कि कल तीन मंजिला इमारत ढह गई… बचाव अभियान रात भर जारी रहा। अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। इमारत में एक भूमिगत तल भी था। बचाव अभियान के तहत कई उत्खनन मशीन की मदद ली गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, राज्य बचाव दल शनिवार शाम से ही राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंस के साथ चिकित्सा दल भी तैनात किये गये हैं।

पास के प्लॉट में खुदाई के कारण ढही इमारत
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि इमारत में एक जिम भी था और बगल के प्लॉट में खुदाई के कारण ढह गई। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने रविवार को घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, जो इमारत ढही उसके मालिक के पास उसके बगल में एक प्लॉट था, जिस पर ‘बेसमेंट’ बनाने के लिए खुदाई का काम किया जा रहा था।

मोहाली जिला प्रशासन की आलोचना
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस घटना को लेकर मोहाली जिला प्रशासन की आलोचना की। घटनास्थल का दौरा करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में कुछ संरचनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए और व्यक्तिगत रूप से जिला प्रशासन के प्रमुख के तौर पर मैं उपायुक्त को जिम्मेदार मानता हूं।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...