15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यMMS कांड से सहमा पंजाब का मोहाली, नहाती लड़कियों के कई वीडियो...

MMS कांड से सहमा पंजाब का मोहाली, नहाती लड़कियों के कई वीडियो वायरल, एक अरेस्‍ट

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ विश्चविद्यालय में शनिवार की देर रात बवाल हो गया। बताया जा रहा कि एक छात्रा ने दूसरी छात्राओं का नहाते वक्त का एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इसके बाद 8 छात्राओं ने कथित रूप से खुदकुशी करने की कोशिश की। आरोप लग रहे कि छात्रा ने 60 छात्राओं का नहाते समय वीडियो बनाकर एक युवक को भेज दिया। उस युवक ने वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिया। मामले में आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रात करीब ढाई बजे कई छात्र पहुंचे और प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़ विश्चविद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड किया। इन वीडियोज को छात्रा एक लड़के को भेजती थी। वह लड़का उन वीडियोज को इंटरनेट पर अपलोड करता था। इसके बाद शनिवार देर रात कॉलेज कैंपस में जमकर बवाल हुआ। इस मामले को लेकी एसएसनी मोहाली ने बयान दिया है कि एक छात्रा वीडियो शूट किया और उसे शेयर किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की मौत की सूचना नहीं है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार आत्महत्या करने या कोशिश करने की सूचना नहीं मिली है।

दावा किया जा रहा कई लड़कियों ने सुसाइड की भी कोशिश की। हालांकि स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर का कहना है कि केवल एक लड़की को बेहोश हो गई थी।जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस पूरे प्रकरण का पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है, इसकी जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

मोहाली की घटना को लेकर पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्राओं से अपील की है कि शांति बनाए रखें, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों से अपील करता हूं कि शांत रहें, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ये एक संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों-बेटियों से संबंधित है। हमें बहुत सतर्क रहना चाहिए। एक समाज के रूप में यह हमारी भी परीक्षा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...