19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य1800 डॉलर, डेढ़ लाख कैश और BMW कार लेकर सास फरार, बेटी...

1800 डॉलर, डेढ़ लाख कैश और BMW कार लेकर सास फरार, बेटी को भी ले गई साथ, लव मैरिज कर पछता रहा हिमाचल का युवक

Published on

चंडीगढ़

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में रहने वाले एक युवक ने अपनी सास पर गहने, डॉलर और BMW कार चुराने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि सास उसकी पत्नी को भी साथ ले गई। आरोपी सास उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शिकायतकर्ता चेतन कुमार प्राशर की सास है। ने चेतन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसरा हिमाचल के चेतन कुमार प्राशर ने उत्तर प्रदेश की शिवांगी पांडे से उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में एक फ्लैट में रहते हैं। मामला तब शुरू हुआ जब शिवांगी की मां अंजना पांडे उनसे मिलने आईं। कुछ दिन रहने के बाद वह उत्तर प्रदेश वापस चली गईं। महीनों बाद अंजना फिर चंडीगढ़ आईं और कहने लगीं कि वह शहर में एक फ्लैट खरीदना चाहती हैं। वह फिर से अपनी बेटी और दामाद के साथ रहने लगी।

छोटी सी बहस को बनाया बड़ा
चेतन की शिकायत के अनुसार, इस दौरान उनके और उनकी पत्नी के बीच एक छोटी सी बहस हुई। इसमें उनकी सास ने भी आग में घी डालने का काम किया। इसके बाद चेतन ने घर से बाहर रात बिताने का फैसला किया। अगली सुबह जब वह लौटे तो फ्लैट बंद मिला। न तो उनकी पत्नी और न ही उनकी सास ने दरवाजा खोला। चेतन ने पुलिस को बुलाया। अब ये मामला एसडीएम कोर्ट तक पहुंचा गया है।

कोर्ट से मांगी मदद
चेतन ने कोर्ट से अपने सामान वापस पाने में मदद मांगी है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि पुलिस को दोनों के सामान का बंटवारा करवाना चाहिए। लेकिन मामला तब एक नया मोड़ ले लिया जब चेतन की पत्नी ने उस कार पर अपना हक जताया जो उसके नाम पर थी, जबकि उसके पति ने उसके पैसे दिए थे। कोर्ट के आदेश से पहले ही शिवांगी और अंजना दोनों गायब हो गईं। जांच करने पर चेतन को पता चला कि उसकी पत्नी और सास फ्लैट से नकदी, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और उसकी बीएमडब्ल्यू कार जो पार्किंग में खड़ी थी चुराकर ले गईं हैं। सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में अंजना पांडे के खिलाफ चोरी से संबंधित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this