3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यमध्य प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार नर्मदा नदी उफान पर, महेश्वर...

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार नर्मदा नदी उफान पर, महेश्वर में घाट डूबे, अलर्ट जारी

Published on

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार: नर्मदा नदी उफान पर, महेश्वर में घाट डूबे, अलर्ट जारी,मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने कई जिलों में स्थिति बिगाड़ दी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नर्मदा नदी ने भी विकराल रूप धारण कर लिया है. रायसेन से लेकर हरदा और महेश्वर तक नर्मदा नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.

ऐसे में नर्मदा नदी के किनारे बसे सभी ग्रामीण इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही, लोगों को घाटों के किनारे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. महेश्वर में लगातार बारिश के चलते अहिल्या घाट, गांगौर घाट, काशी विश्वनाथ घाट, पेशवा घाट जलमग्न हो गए हैं, इसलिए फिलहाल यहां लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं, प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है.

नर्मदा नदी में तेज बहाव

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते नर्मदा नदी में तेज बहाव देखा जा रहा है. अमरकंटक से लेकर रायसेन जिले तक नर्मदा में प्रचंड प्रवाह दिख रहा है. वहीं, नर्मदा पर बने सभी बांधों के गेट भी समय-समय पर खोले जा रहे हैं, जिससे पानी की रफ्तार और बढ़ रही है.

महेश्वर में डूबे घाट

खरगोन जिले के महेश्वर में लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी अपने विकराल रूप में नजर आ रही है. महेश्वर में नर्मदा नदी क्षेत्र के सभी घाट, जिनमें अहिल्या घाट, गांगौर घाट, काशी विश्वनाथ घाट, पेशवा घाट शामिल हैं, पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं. यह स्थिति स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

जलस्तर में तेजी से वृद्धि

ओंकारेश्वर बांध के 19 गेट खोले जाने के बाद, खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. यहां पानी का बहाव लगातार तेज हो रहा है. नर्मदा नदी का जलस्तर अहिल्या किले के पास ऊंची सीढ़ियों तक पहुंच गया है, यदि और पानी छोड़ा जाता है तो नर्मदा नदी का पानी किले की दीवार को छूने लगेगा और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर चली जाएगी.

यह भी पढ़िए: भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

महेश्वर में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नर्मदा घाट क्षेत्रों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रोक दी है, वहीं नर्मदा नदी घाट के अहिल्या किले का गेट भी बंद कर दिया गया है. नर्मदा नदी क्षेत्र के बनेश्वर मंदिर और नर्मदा घाट के बड़े मंदिर जलमग्न हो गए हैं, जिससे इन धार्मिक स्थलों तक पहुंच मुश्किल हो गई है. प्रशासन द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...