3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमोहम्मद फॉर ऑल और ओनली 1 पैगंबर किताबें बांट करवाई निबंध प्रतियोगिता,...

मोहम्मद फॉर ऑल और ओनली 1 पैगंबर किताबें बांट करवाई निबंध प्रतियोगिता, टीचर सस्पेंड

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के नगवी में एक सरकारी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अब्दुल मुनाफ ने बच्चों के बीच इस्लाम से संबंधित किताबें बाटीं। इस किताब को पढ़ने के बाद उसने बच्चों से पैगम्बर मोहम्मद पर निबंध भी लिखने को कहा। इसके लिए उसने बच्चों के बीच बकायदा एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया और जीतने वाले छात्र के लिए इनाम भी रखा। मामला खुला तो हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर अब्दुल मुनाफ को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

गडग के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन जीएम बसवलिंगप्पा ने बताया कि गडग ग्रामीण बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त ने विभागीय जांच लंबित रहने तक एचएम को निलंबित कर दिया है।

पैगम्बर मोहम्मद पर लिखी दो किताबें बांटीं
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के 43 विद्यार्थियों को प्रतियोगिता कराकर पुरस्कार दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्रों को ‘मोहम्मद फॉर ऑल’ और ‘ओनली वन पैगंबर’ शीर्षक वाली किताबें भी वितरित की थीं।

श्री राम सेना ने किया विरोध
मंगलवार को श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर धरना दिया था और आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापक छात्रों को इस्लाम का प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके विरोध के बाद, अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

टीचर ने आरोप किए खारिज
टीचर बीजापुर ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 9 के लिए छात्रों को सभी धर्मों और महान आत्माओं के बारे में जागरूक करने के लिए यह एक गतिविधि थी। उन्होंने कहा, ‘मैं बसवन्ना, वाल्मीकि, आंबेडकर, गांधी और अन्य सभी की जयंती के दौरान इस तरह की गतिविधियां करता रहा हूं।’

मंगलवार को गांव के कुछ नेताओं ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि बाहरी लोगों को स्कूल में प्रवेश करने की जरूरत नहीं है और वे मामले को देखेंगे। एसडीएमसी अध्यक्ष जयश्री मुत्तिनापंडीमठ ने कहा कि वे इस बात से अनजान थे कि टीचर बीजापुर एक मुस्लिम था। ‘उन्होंने कभी अपनी जाति और पंथ का प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन तीन साल से ईमानदारी से काम कर रहे हैं। वह महान आत्माओं की सभी जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...