12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमुख्तार अंसारी का जानी दुश्मन बृजेश सिंह आया जेल से बाहर, बेचैन...

मुख्तार अंसारी का जानी दुश्मन बृजेश सिंह आया जेल से बाहर, बेचैन माफिया ने छोड़ा खाना-पीना!

Published on

बांदा

उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों के आपसी संघर्ष की कहानी इन दिनों फिर से चर्चा के केंद्र में आ गई है। बाहुबली मुख्तार अंसारी जेल में हैं लेकिन उनके जानी दुश्मन कहे जाने वाले माफिया बृजेश सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है। 14 साल तक कैद में रहने के बाद अब जब बृजेश सिंह की रिहाई हुई है, उसके बाद से ही मुख्तार अंसारी की नींद उड़ गई है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद अंसारी ने टेंशन की वजह से खाना-पीना छोड़ रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृजेश सिंह की रिहाई की खबर मुख्तार को जेल में मिल चुकी है। इसके बाद से ही वह बेचैन हो गया है। उसे रात भर नींद नहीं आ रही है और वह सही से खा-पी भी नहीं पा रहा है। बता दें कि मुख्तार अंसारी पर जानलेवा हमले के मामले में ही आरोपी बृजेश सिंह 14 साल से जेल में बंद था। अब कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर कर ली है और गुरुवार को डॉन जेल से बाहर भी आ गया है।

क्या था मामला
मामला साल 2001 की 15 जुलाई का है, जब मुख्तार अंसारी के काफिले पर गोलीबारी हुई थी। बृजेश सिंह और उसके साथियों ने मिलकर यह हमला किया था। इस हमले में मुख्तार के गनर समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। मामले में डॉन बृजेश सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में साल 2009 से ही बृजेश सिंह जेल में बंद है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...