9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमुंबई: 'ये सिर्फ टोकन है', कहकर BJP की महिला नेता पर किया...

मुंबई: ‘ये सिर्फ टोकन है’, कहकर BJP की महिला नेता पर किया धारदार हथियार से हमला

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार देर रात बीजेपी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना मीरा रोड इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, सुल्ताना खान पति के साथ डॉक्टर से मिलने गाड़ी में जा रही थीं. उसी समय दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया. गाली गलौच की और सुल्ताना पर धारदार हथियार से हमला करके फरार हो गए.

सुल्ताना के पति समीर खान ने बताया कि जाते समय दोनों आरोपियों ने कहा कि ये सिर्फ एक टोकन है. हमले में सुल्ताना गंभीर रूप से घायल हो गईं. समीर खान ने जब शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्रित हो गए. तुरंत सुल्ताना को इंदिरा नगर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.डॉक्टर राम लखन यादव के मुताबिक, सुल्ताना के हाथ पर गंभीर चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है. लेकिन वह इस समय काफी डरी हुई हैं. पुलिस को स्टेटमेंट देने की हालत में नहीं हैं.

वहीं, पति समीर खान ने कहा कि यह पार्टी में रंजिश का मामला हो सकता है. बाकी सुल्ताना ही इस बारे में बता सकेंगी. फिलहाल सुल्ताना ने इस हमले को लेकर पार्टी के आला अधिकारियों को भी लिखित में शिकायत दी है.उधर, पुलिस अधिकारी सैय्यद जिलाने ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. सुल्ताना का स्टेटमेंट लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटनास्थल के आस-पास लगे सीटीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...