18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमुंबई नाव हादसा: पर्यटक की नाव से कैसे टकराई नेवी की बोट?...

मुंबई नाव हादसा: पर्यटक की नाव से कैसे टकराई नेवी की बोट? नौसेना ने सफाई में क्या बताया

Published on

मुंबई,

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. दर्जनों यात्रियों को लेकर जा रहा एक जहाज नौसेना की एक स्पीड बोट से टक्कर के बाद पलट गया. यह जहाज गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रहा था. नौसेना ने बताया है कि हादसा कैसे हुआ. टक्कर की जानकारी देते हुए नौसेना ने बताया कि फिलहाल 13 लोगों के मारे जाने की खबर है.

स्पीड बोट के इंजन में थी खराबी
नौसेना ने बताया, ‘आज दोपहर, भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट मुंबई हार्बर में जांच के दौरान इंजन में खराबी के कारण कंट्रोल खो बैठी. नतीजतन नाव एक यात्री जहाज से टकरा गई जो बाद में पलट गया. अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है.’

नौसेना ने अपने बयान में कहा, ‘घटना स्थल से बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. खोज और बचाव के प्रयास तुरंत शुरू कर दिए गए हैं. जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए 4 नौसैनिक हेलिकॉप्टर, 11 नौसैनिक जहाज, एक तटरक्षक नाव और समुद्री पुलिस के तीन जहाजों को काम पर लगाया गया है.’

सीएम फडणवीस ने दी जानकारी
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है कि नौसेना की एक नाव नीलकमल नाम के यात्री जहाज से टकरा गई. फिलहाल 101 लोगों को बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 10 आम लोग और तीन नौसैनिक शामिल हैं. पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना बुधवार शाम की है. जेओसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलीफेंटा के रास्ते में नीलकमल फेरी बोट उरण, करंजा के पास टक्कर के बाद पलट गई. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि नाव में लगभग 110 से अधिक लोग सवार थे.

मुंबई हादसे पर क्या बोले राजनाथ सिंह?
मुंबई बोट हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने नेवी क्रॉफ्ट और यात्री नाव के बीच हुई टक्कर में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नौसेना कर्मियों और यात्रियों समेत घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा देखभाल मिल रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा राहत और बचाव प्रयास जारी है, जिसमें हेलीकॉप्टर, नेवी बोट जैसे कई संसाधन तैनात किए गए हैं।

जानें कहां जा रही थी नाव?
पर्यटकों से भरी नाव गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की ओर जा रही थी। बोट मालिक ने कहा कि नौसेना की स्पीड बोट नील कमल नाव से टकरा गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौसम आज साफ था, इसलिए पर्यटक गेटवे ऑफ इंडिया आए थे। जैसे एक नाव समुद्र के किनारे से 50 मीटर अंदर गई, वैसे एक तेज स्पीड बोट ने पर्यटकों से भरी नाव को जोरदार टक्कर मार दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...