15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यमुंबई: स्कूल लिफ्ट में घुसते ही फंसी एक टांग, 26 साल की...

मुंबई: स्कूल लिफ्ट में घुसते ही फंसी एक टांग, 26 साल की टीचर ने तोड़ा दम

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित मलाड के एक स्कूल में 26 साल की टीचर की लिफ्ट में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब वह लिफ्ट के अंदर जा रहे थी. तभी अचानक से लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया. महिला टीचर की एक टांग लिफ्ट के अंदर थी और बाकी शरीर लिफ्ट के बाहर. तभी लिफ्ट 7वें फ्लोर की तरफ जाने लगी और महिला इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई.

हादसे की भनक लगते ही स्कूल कर्मचारी टीचर की मदद के लिए दौड़ पड़े. उन्होंने किसी तरह से उन्हें लिफ्ट केबिन से बाहर निकाला और मलाड पुलिस को खबर दी. पीड़ित टीचर को पास के लाइफलाइन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.मामला मलाड वेस्ट के सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल का है. मृतका की पहचान 26 साल की जेनेल फर्नांडीस के तौर पर हुई.स्कूल प्रशासन ने बताया कि हादसा शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुआ. महिला टीचर छठे फ्लोर पर खड़ी थीं. उन्हें सेकंड फ्लोर जाना था. लेकिन लिफ्ट में एंटर करते ही उनके साथ यह हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि लिफ्ट जब सातवें फ्लोर की तरफ जाने लगी तो महिला टीचर लिफ्ट और दीवार के बीच फंस गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आईं. उनकी चीख सुनकर स्कूल स्टाफ और बच्चे मदद के लिए मौके पर पहुंचे. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.फिलहाल मलाड पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. क्या लिफ्ट खराब थी या कोई लापरवाही बरती गई? यह जानने के लिए पुलिस लिफ्ट का रखरखाव करने वाली एजेंसी से पूछताछ करेगी. साथ ही स्कूल स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...