8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में मिलेगा 4 फीसदी आरक्षण,...

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में मिलेगा 4 फीसदी आरक्षण, बीजेपी ने बोला हमला

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है.सिद्धारमैया सरकार ने कर्नाटक पब्लिक प्रोक्योरमेंट एक्ट, 1999 में संशोधन को मंजूरी दे दी है.टेंडर की अधिकतम सीमा 2 करोड़ की गई है. सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव का बिल विधानसभा के इसी बजट सेशन में लाया जाएगा. विधानसभा से पारित होने के बाद कर्नाटक के सरकारी टेंडर में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा.

कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने कर्नाटक कैबिनेट के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर स्तर पर तुष्टिकरण की राजनीति की है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग संविधान की बात करते हैं, वही अंबेडकर के खिलाफ जाकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे रहे हैं.

पूनावाला ने आगे कहा कि पहले यह माना जाता था कि सक्षम ठेकेदार पुल बनाएंगे, लेकिन अब लोगों को यह देखना होगा कि यह पुल किस धर्म के व्यक्ति ने बनाया. यह कांग्रेस की मुस्लिम लीग-जिन्ना मानसिकता को दर्शाता है. अब क्या ठेके भी धर्म के आधार पर दिए जाएंगे?

रविशंकर ने उठाए सवाल
बीजेपी नेता रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने अपने बजट में सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि सरकारी टेंडरों में 4% मुसलमानों के लिए आरक्षित होंगे.अभी तक हमने नौकरियों में आरक्षण के बारे में सुना है, अब वे मुसलमानों के लिए सरकारी टेंडर आरक्षित कर रहे हैं. ये तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है. इससे पहले 7 मार्च को कर्नाटक सरकार का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुष्टि की थी कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों के ठेकों में से चार प्रतिशत अब मुसलमानों के लिए श्रेणी-II बी के तहत आरक्षित किए जाएंगे.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...