8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'मेरे दादा बहुत मेहनती इंसान हैं, उन्हें मंत्री बना दो', कर्नाटक के...

‘मेरे दादा बहुत मेहनती इंसान हैं, उन्हें मंत्री बना दो’, कर्नाटक के विधायक की पोती ने राहुल गांधी को लिखा लेटर

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक कांग्रेस के नेता टीबी जयचंद्र की पोती ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपने दादा के लिए मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि मेरे दादाजी मंत्री नहीं बने। मैं चाहती हूं कि वह मंत्री बनें क्योंकि वह एक दयालु, सक्षम और मेहनती व्यक्ति हैं।”

लेटर में क्या लिखा है?
टीबी जयचंद्र तुमकुर जिले के सिरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। 27 मई को राजभवन में 24 मंत्रियों वाले पूर्ण राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इन मंत्रियों में टीबी जयचंद्र का नाम नहीं है। उनकी पोती आरना संदीप ने राहुल गांधी के नाम एक लेटर लिखा कहा, ‘डियर राहुल गांधी, मैं टीबी जयचंद्र की पोती हूं. मेरे दादा मंत्री नहीं बने और इसलिए मैं दुखी हूं. मैं चाहती हूं की वह मंत्री बनें, क्योंकि वह दयालु, काबिल और मेहनती हैं’।

कई विधायक हैं नाराज़
टीबी जयचंद्र के समर्थकों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घर के बाहर प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि कुंचितिगा समुदाय के साथ “गंभीर अन्याय” हुआ है क्योंकि उन्हें कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।

टीबी जयचंद्र ने कहा है कि वह पार्टी आलाकमान से मिलेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। जयचंद्र ही नहीं सिद्धारमैया सरकार के 34 सदस्यीय मंत्रिमंडल में मंत्री पद से वंचित किए गए कई वरिष्ठ विधायकों के बीच असंतोष बेंगलुरु में राजभवन के बाहर विरोध के रूप में फूट पड़ा। मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाने वाले विधायकों के मायूस समर्थकों ने राज्यपाल के आवास के बाहर नारेबाजी की, जहां मंत्रियों ने शपथ ली थी। टीबी जयचंद्र ने तुमकुर जिले के सिरा विधानसभा क्षेत्र जेडीएस के आर उग्रेश को 29,250 वोटों से चुनाव हराया था। जयचंद्र 86,084 वोट मिले थे।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...