26.5 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराज्यरहस्यमयी बुखार ले रहा जान! आगरा सहित कई जिलों में एक हफ्ते...

रहस्यमयी बुखार ले रहा जान! आगरा सहित कई जिलों में एक हफ्ते में कई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Published on

आगरा

बदलते मौसम में बुखार होना बड़ी बात नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में रहस्यमयी बुखार से हो रही मौत चिंता का सबब बन गई हैं। आगरा से लेकर मैनपुरी और बदायूं तक के इलाकों में पिछले एक सप्ताह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टर्स के अनुसार बीमारी के लक्षण डेंगू और मलेरिया से मिलते-जुलते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, एटा, बदायूं जिलों में पिछले कुछ दिनों में लगभग एक सप्ताह के अंदर कई लोगों की जान जा चुकी है। रहस्यमयी बुखार से होने वाली मौतों के आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग को चौंका दिया है। लोग भी इन हादसे के बाद से डरे हुए हैं।

आगरा के जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों के पहुंचने की संख्या काफी अधिक है। ऐसे मरीजों में छोटे बच्चों की संख्या भी शामिल है। परिजन जब तक बुखार की गंभीरता को समझ पाते, तब तक काफी देर हो गई। चिकित्सकों के अनुसार यह बदलते मौसम के साथ फैलने वाला वायरल बुखार है, जिसके लक्षण डेंगू-मलेरिया के जैसे हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और जहां बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहां छिड़काव करने के साथ ही डॉक्टर की सलाह लेने को भी कहा जा रहा है। आगरा की बात करें तो फतेहपुर सीकरी और ट्रांस यमुना कॉलोनी में दो छोटे बच्चों की मौत रहस्यमयी बुख़ार से हो गई। मैनपुरी में गणेशपुर, बहादुरपुर जैसे गांवों में मरीज मिले हैं। बदायूं में भी 3 मौत हुई है।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...