11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यसमाज का दर्दनाक अमानवीय चेहरा सामने आया, सडक हादसे में महिला की...

समाज का दर्दनाक अमानवीय चेहरा सामने आया, सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

Published on

नागपुर/ सिवनी

समाज का दर्दनाक अमानवीय चेहरा सामने आया, सडक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत,मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले अमित यादव को अपनी पत्नी का शव बाइक से बांधकर ले जाना पड़ा, क्योंकि हादसे के बाद किसी ने मदद नहीं की। यह घटना 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। दरअसल, अमित अपनी पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक  ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

ट्रक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद अमित ने सड़क से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं रोका। मजबरी में उसने पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट से बांधा और गांव के लिए निकल पड़ा। इसी दौरान पुलिस ने रास्ते में उसे रोका और शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...