10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यनवीन पटनायक ने 25 साल बाद अपनी पार्टी बीजेडी में ही किया...

नवीन पटनायक ने 25 साल बाद अपनी पार्टी बीजेडी में ही किया ‘बड़ा खेल’, पांडियन के विरोधियों के पर भी कतरे

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेडी में मची खलबली के बीच पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने एक नई टीम बनाई है। उन्होंने करीब 25 साल बाद एक बार फिर 10 सदस्यों वाली पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ( PAC) बनाई है, जिसके अध्यक्ष वह खुद होंगे। उनका यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पटनायक के निजी सचिव रहे वी.के. पांडियन को लेकर बीजेडी के कुछ नेता नाखुश थे। नवीन पटनायक बीते 19 अप्रैल को लगातार नौवीं बार पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद से ही पार्टी के नाराज नेता उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे थे।

नई कमेटी में सिर्फ वफादारों को जगह
नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल में असंतोष के बीच एक नई टीम बनाई है। उन्होंने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ( PAC) में उन नेताओं को जगह नहीं दी है, जिन्होंने वीके पांडियन का विरोध किया था। 10 सदस्यों वाली कमेटी में अनुभवी और युवा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें से ज्यादातर पार्टी के प्रति वफादार माने जाते हैं और हर मुद्दे पर पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। बीजू जनता दल में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी काफी पावरफुल मानी जाती है। बीजू जनता दल के स्थापना के बाद पीएसी ( PAC) का सिस्टम बनाया गया था। उस समय बीजू पटनायक के करीबी सहयोगी रहे बिजॉय महापात्रा इसके अध्यक्ष थे। बिजॉय महापात्रा ने नवीन पटनायक के कई फैसलों का विरोध किया था। इसी वजह से उन्हें 2000 में पार्टी से निकाल दिया गया था। उसी साल नवीन पटनायक ओडिशा के सीएम बने थे। महापात्रा को निकालने के बाद पीएसी को खत्म कर दिया गया था।

पांडियन विरोध पर अंकुश लगाने की तैयारी
25 साल बाद पार्टी पर पकड़ मजबूत करने के लिए नवीन पटनायक ने पीएसी को दोबारा जिंदा किया है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के कई नेताओं ने वीके पांडियन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। नाराज नेताओं ने यह भी कहा था कि ‘कुछ लोग पार्टी को हाईजैक कर रहे हैं’। पार्टी के भीतर राज्यसभा में वक्फ बिल को लेकर लिए गए स्टैंड पर भी काफी बवाल हुआ था। बीजेडी नेता सस्मित पात्रा ने बताया था कि पार्टी ने सांसदों को अपनी मर्जी से वोट करने की इजाजत दी है। पार्टी ने पहले वक्फ कानून में संशोधन का विरोध किया था। इससे खफा कई नेताओं ने आरोप लगाया था कि बीके पांडियन के इशारे पर पलटीमार पॉलिटिक्स हुई थी।

बड़े नेताओं को दिया लालीपॉप वाला पोस्ट
पीएसी में सस्मित पात्रा और प्रणब प्रकाश दास को शामिल किया है। प्रणब दास पार्टी के संगठन सचिव थे, जिसे पटनायक और पांडियन के बाद पार्टी में नंबर तीन माना जाता था। बताया जा रहा है कि संगठन सचिव का पद खत्म कर नवीन पटनायक ने नंबर 3 के ऑप्शन को क्लोज कर दिया। इसके अलावा पार्टी के पुराने नेताओं प्रसन्ना अचार्या और ए यू सिंहदेव को फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन में भेज दिया गया है। इन दोनों नेताओं ने पांडियन को बाहरी ताकत बताया था। इसी तरह वीके पांडियन पर पार्टी को हाइजैक करने का आरोप लगाने वाले रुनेंद्र प्रताप स्वैन को कमेटी में जगह नहीं मिली। 8 बार के विधायक रहे स्वैन को सहकारी समितियों का प्रभारी बना दिया गया है।

विरोध करने वाले सरकाये गए हाशिये पर
वक्फ बिल पर वोट नहीं करने वाले राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंता रे को सीनियर सिटिजन सेल और अरुण साहू को ओबीसी सेल का प्रभारी बनाया गया है। राज्यसभा में बिल के विरोध में वोटिंग करने और पटनायक के आवास पर नारेबाजी करने वाले सांसद मुन्ना खान को अल्पसंख्यक सेल के संयोजक पद हटा दिया गया है। हॉकी आइकन दिलीप तिर्की अल्पसंख्यक सेल के प्रभारी बनाए गए हैं।

असंतुष्टों का कद भी छोटा किया
बीजेडी के एक नेता ने बताया कि नवीन बाबू ने नई टीम बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि असंतुष्टों को हमेशा छोटा कर दिया जाएगा। बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके नेता अब शिकायत करने की स्थिति में नहीं हैं। वरिष्ठ बीजेडी नेता प्रताप जेना ने कहा कि नई पीएसी और पदाधिकारी राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी को फिर से जीवंत और पुनर्गठित करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, “ओडिशा और उसके लोगों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी जल्द ही अपने युवा, छात्र और महिला विंग के नामों की घोषणा करेगी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...