16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'न ED की रेड, न असम के CM' जयराम रमेश ने महाराष्ट्र...

‘न ED की रेड, न असम के CM’ जयराम रमेश ने महाराष्ट्र से की बिहारी सियासत की तुलना

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बिहार में हुए सियासी बदलाव की तुलना महाराष्ट्र से कर दी। उन्होंने दोनों राज्यों के सियासी हाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने दलबदल पर काम किया। जबकि, बिहार में उन्हें नकारा और बेदखल कर दिया गया। मंगलवार को नीतीश कुमार ने NDA से अलग होने का ऐलान कर दिया था।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘बिहार में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं था। कोई कैश नहीं पकड़ा गया। कोई ईडी रेड नहीं हुई। कोई असम का सीएम नहीं था। कोई रिजॉर्ट की यात्रा नहीं थी। सब कुछ बिहार की स्टाइल में कम खर्च और सभ्य तरीके से हुआ। सीएम को सबसे बड़े दल और अन्य का समर्थन मिला। महाराष्ट्र में भाजपा ने दलबदल पर काम किया। बिहार में भाजपा को नकारा और बेदखळ कर दिया गया।’

बिहार में क्या हुआ?
बिहार में दिग्गज नेता आरसीपी सिंह की जदयू से विदाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई थी। नीतीश ने आरोप लगाए थे कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मंगलवार को पार्टी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई थी। इधर, बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद ने भी महागठबंधन की मीटिंग शुरू की।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई बैठक में विधायकों ने नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद नीतीश ने शाम 4 ने राज्यपाल से मुलाकात की और इस्तीफे की पेशकश की।

महाराष्ट्र में क्या हुआ था
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के समर्थन वाले विधायक सूरत और गुवाहाटी रवाना हो गए थे। बाद में हुए सियासी घटनाक्रम में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इधर, शिवसेना के बागी विधायकों ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। बाद में शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बने। मंगलवार को ही करीब 40 दिनों के लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार हुआ है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...