13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यमुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, CCTV...

मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published on

मुंबई ,

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (T2) पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. मंगलवार रात को एयरपोर्ट के टॉयलेट में कूड़ेदान के अंदर एक नवजात बच्चे का शव मिला. रात करीब 10:30 बजे एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों को टॉयलेट में कूड़ेदान के अंदर नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना मिली. तुरंत पुलिस को बुलाया गया और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

CCTV फुटेज और यात्रियों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों के अनुसार, CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने छोड़ा. इसके अलावा, पुलिस अस्पतालों, शेल्टर होम और अनाथालयों से संपर्क कर रही है और हाल ही में एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की जानकारी भी खंगाल रही है.

नवजात को छोड़ने वाला जल्द पकड़ा जाएगा
पुलिस का कहना है कि जिसने भी यह अमानवीय काम किया है, उसकी पहचान जल्द ही कर ली जाएगी. अधिकारियों ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...